आँसू
आँखों से गिरे जब कोई
दर्द बूद बनकर
उस बूद को हम आँसू
आँसू कहा करते है।
जब टूट जाए दिल जब
जब टूट जाए मन तब
अंदर की एक हलचल
अंदर की एक पीड़ा
आँखों के रास्तो से
जब बूद बन बन निकलती
उस बूद को हम आँसू
आँसू कहा करते है।
है ये ही सच्चे मोती
है दर्द की निशानी
तन्हाइयो के साथी
जो मंद मंद बहते
जो संग संग चलते
आँखों के रास्तो से
दिल की जुबान बन कर
जब बूद बूद बहते
उस बूद को हम आँसू
आँसू कहा करते है।
जब रात के अंधेरो में
अतीत सामने हो
वो ख़्वाब सामने हो
वो सच सामने हो
वो दौर बचपन का
वो इश्क़ सामने हो
फूटे कलेजे से तब
दर्द बूद बनकर
उस बूद को हम आँसू
आँसू कहा करते है।
इतनी बड़ी है दुनिया
इतने से है कुछ अपने
जब अपने ही तानो की
बौछार किया करते
तब ताने बूद बनकर
आँखों से बहा करते है
उस बूद को हम आँसू
आँसू कहा करते है।
ये आँसू है गवाही
है दर्द की निशानी
इनको ही मोती समझो
ये जज्बात बया करते है।
आँखों से गिरे जब कोई
दर्द बूद बनकर
उस बूद को हम आँसू
आँसू कहा करते है।

Comments
Post a Comment